HomeHindi Newsबांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मुकाबले में जीता टॉस, यह किया फैसला

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मुकाबले में जीता टॉस, यह किया फैसला

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच दुबई के मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि इस मुकाबले में अगर वो टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते और उनका गेंदबाजी मिल गई है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो इस मुकाबले में भारत हर्षित राणा और मोहम्मद शमी को तेज गेंदबाजों के तौर पर खिला रहा है। अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है। वहीं तीसरे सीमर्स के रूप में हार्दिक पांड्या को इस प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया है।

स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को जगह मिली है। अक्षर पटेल का नाम बल्लेबाजी में पांचवें नंबर पर लिखा गया है और छठवें नंबर पर केएल राहुल का नाम लिखा है। ऐसे में पांचवें नंबर पर अक्षर पटेल ही बल्लेबाजी करते दिखाइए दे सकते हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव ।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments