HomeHindi Newsरोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका की टीम को दो विकेट से...

रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका की टीम को दो विकेट से दी मात

बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम के बीच डैलस के मैदान पर t20 विश्व कप 2024 का मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका की टीम को दो विकेट से हराते हुए t20 विश्व कप का शानदार आगाज किया है। श्रीलंका की टीम की लगातार दूसरी हार t20 विश्व कप में हो गई है।

इस अहम मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए थे और 125 रनों की चुनौती बांग्लादेश की टीम के सामने रखी थी। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 19 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर जरूरी रन बना लिए और शानदार जीत दर्ज कर ली।

बांग्लादेश की टीम की ओर से लिटन दास ने 36 और तौहीद ने 40 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की टीम की ओर से नुवान तुसारा ने चार ओवर में 18 रन देकर चार सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments