HomeHindi NewsT20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के सवाल पर बाबर आजम का आया...

T20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के सवाल पर बाबर आजम का आया बड़ा जवाब

t20 विश्व कप 2024 में अब सुपर 8 राउंड के मुकाबले खेले जाने हैं। लेकिन पाकिस्तान की टीम का सफर t20 विश्व कप में खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की टीम पहले राउंड में ही यूएसए और भारत से हार के बाद बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान की टीम ने कनाडा और आयरलैंड की टीम को मैच तो जरूर हराया लेकिन इस जीत से पाकिस्तान को कुछ फायदा नहीं हुआ और पाकिस्तान की टीम t20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम प्रेस कांफ्रेंस के लिए आए जहां पर उनसे कई सारे सवाल हुए उनका उन्होंने जवाब दिया है। और इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे कप्तानी को लेकर भी सवाल किया गया जिसका उन्होंने जवाब दिया है।

कप्तानी को लेकर हुए सवाल पर बाबर आजम ने कहा कि ” पीसीबी पर डिपेंड करता है कि वह क्या फैसला करते हैं। बाबर आजम से यह सवाल हुआ था कि t20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद क्या वह कप्तानी से इस्तीफा देंगे? तो इस पर बाबर आजम ने यही कहा है कि यह सब कुछ पीसीबी पर डिपेंड करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments