HomeHindi Newsअवधेशानंद गिरि महाराज, बाबा रामदेव और हेमा मालिनी ने त्रिवेणी संगम में...

अवधेशानंद गिरि महाराज, बाबा रामदेव और हेमा मालिनी ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्य संतों के साथ त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हमने घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ पावन स्नान किया है। उन्होंने कहा कि सभी दैवीय शक्तियों से प्रार्थना की है। वहीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महा स्नान के शुभ अवसर पर मुझे यहां पावन स्नान करने का अवसर मिला। ये मेरा सौभाग्य है। बहुत अच्छा लगा। करोड़ों लोग आए हुए हैं।

वाराणसी, अयोध्या और उज्जैन में भी उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या में भी मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments