HomeHindi News3 साल बाद BBL खेलने उतरा ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज ऑलराउंडर, नहीं खोल...

3 साल बाद BBL खेलने उतरा ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज ऑलराउंडर, नहीं खोल सका खाता

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए खेलने वाले धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श अचानक से आज ऑस्ट्रेलिया की चर्चित लीग बिग बैश लीग खेलने उतरे। मिचेल मार्श पर्थ स्कॉरचर की टीम से खेलते हैं और आज जब वह खेलने उतरे तो 3 साल बाद उन्होंने वापसी की और उनकी वापसी बेहद निराशाजनक रही। क्योंकि मिचेल मार्श पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।

बिग बैश लीग में फीकी रही मिचेल मार्श की वापसी

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 कप्तान ने रेनेगेड्स के तेज गेंदबाज विल सदरलैंड की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद लेंथ से पीछे की ओर उछल गई और सीधा उनके पैड्स पर जा लगी। सदरलैंड ने विकेट के लिए अपील की और अंपायर ने उंगली खड़ी करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। मार्श के ज़ीरो पर आउट होने का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

https://x.com/BBL/status/1876548394954461536?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1876548394954461536%7Ctwgr%5Eb62781009c7f6ded2feed7b36e0050eca2251543%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fmitchell-marsh-got-out-on-golden-duck-on-his-bbl-return-for-perth-scorchers-160524

आपको बता दे हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी मिचेल मार्श को ऑस्ट्रेलिया की टीम में लगातार खिलाया गया लेकिन मार्श अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। और अंत में उन्हें सिडनी टेस्ट मैच के लिए ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह वेबस्टर को मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में मार्श के लिए यह पूरा साल खराब ही गुजरा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments