HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा बड़ा झटका

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा बड़ा झटका

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब बेहद कम समय बाकी रह गया है आज 5 फरवरी हो गई है और 19 फरवरी को पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही लग गय ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पेट कमेंट्स का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुमकिन नहीं है।

कमिंस को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ज्यादा वर्कलोड के बाद टखने की चोट से झूझ रहे हैं।  ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम के खिलाड़ी, जो टेस्ट टीम पर नहीं हैं वो  गुरुवार (6 फरवरी) को दो मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका के लिए रवाना होंगे, लेकिन कमिंस के उनमें शामिल होने की संभावना नहीं है। कोच मैकडोनाल्ड ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

मैकडोनाल्ड ने SEN से बातचीत में कहा, “पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी शुरू नहीं कर पाए हैं। इसलिए उनका खेलना लगभग असंभव है। इसका मतलब है कि हमें कप्तान की जरूरत है।” “स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड वह दो खिलाड़ी हैं, जिनके साथ हम बातचीत कर रहे हैं। वह दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम कप्तानी के लिए देख रहे हैं।” 

लेकिन, जैसा कि मैंने कहा, पैटी (कमिंस) के खेलने की संभावना बहुत कम है, जो कि थोड़ी शर्म की बात है। जोश हेज़लवुड इस समय फिट होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में उनको लेकर कुछ जानकारी मिलेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments