HomeHindi NewsT20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया की...

T20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेले गए T20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रनों की हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम की सुपर 8 में यह पहली हार थी, और इस पहली हार से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम के ऊपर सुपर 8 से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

अब ऑस्ट्रेलिया की टीम का अगला मुकाबला भारत की टीम से है और अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ मुकाबला हार जाता है और अफगानिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है तो फिर अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने इस मुकाबले में बहुत बड़ा लक्ष्य नहीं था। लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। गुलबदीन नाइब, नवीन उल हक सभी गेंदबाजों ने अपना रोल निभाया और ऑस्ट्रेलिया की टीम को जरूरी रन नहीं बनाने दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments