HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त घबराई हुई है, भारत के पूर्व दिग्गज...

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त घबराई हुई है, भारत के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। लेकिन इस दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। सुनील गावस्कर का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त घबराई हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने हैजलवुड की उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया है जिसमें हेजलवुड ने कुछ अलग तरह की बातें कही थी।

ऑस्ट्रेलियाकी टीम में घबराहट साफ देखी जा रही है: सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा “अब, कुछ दिनों बाद, हेजलवुड कथित तौर पर साइड स्ट्रेन के कारण दूसरे टेस्ट और संभवतः सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। अजीब बात है। क्योंकि उस मीडिया कॉन्फ्रेंस में किसी ने भी हेज़लवुड में कुछ भी गलत नहीं देखा था। रहस्य, रहस्य – जैसा कि पहले भारतीय क्रिकेट में आम बात थी। अब यह ऑस्ट्रेलियाई है, और पुराने मैकडोनाल्ड की तरह, मैं इसे बहुत पसंद कर रहा हूं।

आपको बता दें पर्थ टेस्ट मैच में जब भारत ने एक बड़ी बढ़त बना ली थी और ऑस्ट्रेलिया की टीम के तीन विकेट दूसरी पारी में गिर गए थे तो हेजलवुड प्रेस कांफ्रेंस के लिए आए थे और उन्होंने कहा था कि “अब जो करना है बल्लेबाजों को करना है मैं तो रिलैक्स करूंगा। इस बयान के बाद से काफी सारी बातें चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments