HomeSportsBGT Seriesदूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम के ऊपर मंडराया हार का संकट,...

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम के ऊपर मंडराया हार का संकट, गवां दिए 3 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 12 रनों पर 3 विकेट गवा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 534 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है और ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन ही हथियार डाल दिए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को दिए दो अहम झटके

भारतीय टीम की बात की जाए तो भारत की टीम ने एक बड़ा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने रखा है। लेकिन सोने पर सुहागा उस वक्त हो गया जब दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी करने आई और ऑस्ट्रेलिया की टीम के तीन विकेट सिर्फ 12 रनों पर गिर गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ नौ रन देकर दूसरी पारी में दो सफलता हासिल कर ली है और एक विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने सलामी बल्लेबाज मैक्सवीनी अपना खाता भी नही खोल सके। इसके बाद नाइट वॉचमैन के रूप में कप्तान कमिंस खुद बल्लेबाजी करने आए लेकिन वह भी बुमराह की गेंदबाजी का शिकार हो गए। इसके बाद मार्न्स लाबुशेन भी सिर्फ 3 रन ही बना सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments