HomeSportsBGT Seriesटी टाइम तक मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम, क्रीज पर टिके...

टी टाइम तक मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम, क्रीज पर टिके लाबुशेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस चौथे टेस्ट मैच में टी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे सेशन में 64 रन बनाए और सिर्फ एक ही विकेट गवाया। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया इस वक्त मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

उस्मान ख्वाजा ने खेली अर्धशतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 57 रनों की पारी खेली। ख्वाजा को जसप्रीत बुमराह ने टी टाइम होने से थोड़ी देर पहले आउट किया। इस वक्त क्रीज पर लाबुशेन 44 और स्टीव स्मिथ 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारतीय बटीम के गेंदबाजों को सिर्फ दो ही सफलता मिली है। जिनमें से एक सफलता बुमराह ने हासिल की है और एक रविंद्र जडेजा ने हासिल की है। भारतीय टीम की गेंदबाजी आज कुछ खास नहीं रही है। मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी तो की है लेकिन विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments