HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार खिलाड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी के बीच में...

ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार खिलाड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी के बीच में अचानक लिया रिटायरमेंट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेल रही है लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। जी हां, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 50 ओवर के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बेहरेनडॉर्फ ने कहा कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है, लेकिन उन्होंने राज्य क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

स्टार गेंदबाज ने लिया रिटायरमेंट

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज ने अपनी टीम के लिए लिस्ट ए में 75 विकेट और शेफील्ड शील्ड में 126 विकेट लिए हैं। बेहरेनडॉर्फ ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा, “मैं राज्य क्रिकेट खेलकर अपने बचपन के सपने को पूरा करने में सफल रहा हूं और फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए भी कुछ क्रिकेट खेला हूं। WACA अब काफी समय से मेरा घर रहा है। मैंने अपना पूरा वयस्क जीवन यहीं बिताया है। मैं 19 साल का हो गया था, जब मैं पर्थ आया और अब लगभग 35 साल का हूं, मैंने निश्चित रूप से यहां बहुत अच्छे समय बिताया हैं।

आगे बोलते हुए बेहरेनडॉर्फ ने कहा, “मैं थोड़ा अलग दिशा में कदम बढ़ा रहा हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मेरे लिए क्रिकेट खत्म हो गया है। मेरे अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है, लेकिन WA के दृष्टिकोण से, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। मुझे गर्व है कि मैं अपनी घरेलू टीम में जो हासिल कर पाया हूं। मुझे लगता है कि मैं इस जगह को बेहतर स्थिति में छोड़ने में योगदान दे पाया हूं, ये कुछ ऐसा है जिस पर मुझे वास्तव में गर्व है। सफलता भी इसी के साथ आई है, जिसे मैं पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए चैंपियनशिप जीतने की यादों में याद करके खुश होऊंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments