HomeSportsBGT Seriesसिडनी टेस्ट से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलिया का स्टार खिलाड़ी, ये...

सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलिया का स्टार खिलाड़ी, ये है वजह

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 3 जनवरी से सिडनी के मैदान पर खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मिचेल स्टार्क जो कि मेलबर्न टेस्ट मैच में दर्द का शिकार हुए थे, अब कहा जा रहा है कि उन्होंने स्कैन करवाया है और शायद ही वह सिडनी टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई दे।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते समय में वो अपनी बैक इंजरी के कारण परेशान दिखे हैं। अगर ऐसा होता है तो ये ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि मिचेल स्टार्क हमेशा से ही अपनी टीम के लिए बॉलिंग और बैटिंग दोनों से ही योगदान देते आए हैं। मौजूदा BGT सीरीज में उनके नाम 15 विकेट और 96 रन दर्ज हैं।

मिचेल स्टार्क ने मेलबर्न टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कई अहम विकेट अपनी टीम के लिए निकाले थे और उसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। पहली पारी में भी मिचेल स्टार्क ने अच्छा प्रदर्शन किया था और इस पूरी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments