HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में कुछ ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की...

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में कुछ ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच 22 फरवरी यानी शनिवार को लाहौर के मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त काफी कमजोर दिखाई दे रही है उसकी वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रमुख खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। जिसमें उनके मुख्य कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और हेजलवुड जो की गेंदबाजी की तिकड़ी है पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में क्या संभावित प्लेइंग 11 हो सकती है हम आपको बताने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर के तौर पर ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट शुरुआत करते नज़र आ सकते हैं, जो कि अपनी गेंदबाज़ी की कला से भी टीम को सपोर्ट करते हैं। इसके बाद नंबर-3 और नंबर-4 पर स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ टीम को मजबूती देंगे। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी बाएं हाथ के बल्लेबाज़ एलेक्स कैरी के कंधों पर होगी।

इसके बाद दो प्रॉपर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और आरोन हार्डी प्लेइंग इलेवन में नज़र आ सकते हैं जो कि टीम के लिए फिनिशर का रोल भी निभाएंगे। इसके बाद टीम में तीन प्रॉपर तेज गेंदबाज़ होंगे जो कि सीन एबॉट, स्पेंसर जॉनसन और नाथन एलिस हो सकते हैं। आखिर में स्टार गेंदबाज़ एडम जाम्पा प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे जो कि मुख्य स्पिनर का भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments