HomeSportsBGT Series474 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, बुमराह ने झटके 4...

474 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, बुमराह ने झटके 4 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और दूसरे दिन के खेल ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 457 रनों पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 140 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लाबुशेन ने 72 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से जडेजा ने 79 रन देकर तीन सफलता हासिल की। तो वहीं बुमराह ने 97 रन लेकर तीन विकेट हासिल किये। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के विकेट तो हासिल किये, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है क्योंकि आस्ट्रेलिया ने काफी बड़ा स्कोर इस मुकाबले में बना दिया है। अब यहां से भारतीय टीम को अगर मैच बचाना है तो बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे और बड़े रन बनाने होंगे।

जिस तरीके से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने अब तक मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी की है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि बल्लेबाजों के लिए यह पिच काफी शानदार है। और अगर भारतीय बल्लेबाज भी नई गेंद से विकेट नहीं गवाते हैं तो यहां पर बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments