HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में दबदबा जारी, न्यूजीलैंड को बड़ी आसानी से...

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में दबदबा जारी, न्यूजीलैंड को बड़ी आसानी से हराया

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के टीम के बीच वेलिंगटन के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की टीम को बड़ी आसानी से 172 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। न्यूजीलैंड की टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 369 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 169 रनों पर ऑल आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से नैथन लॉयन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 65 रन देकर 6 विकेट हासिल किये। इसके अलावा हेजलवुड ने 20 रन देकर दो सफलता हासिल की। न्यूजीलैंड की टीम की ओर से रचिन रविंद्र ने 59 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेरेल मिचेल ने 38 रन बनाए। क्रुग्लाइन ने 26 रनों की पारी खेली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments