HomeHindi Newsपैट कमिंस के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की टीम...

पैट कमिंस के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की टीम को दी मात

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की टीम को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने पाकिस्तान ने सिर्फ 204 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार कम बैक कराया और ऑस्ट्रेलिया की टीम के एक वक्त पर 8 विकेट सिर्फ 185 रनों पर गिरा दिए थे। लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बल्लेबाजी में 32 रन बनाकर मैच ऑस्ट्रेलिया को जितवा दिया।

पैट कमिंस ने खेली शानदार 32 रनों की मैच विनिंग पारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज इस मुकाबले में अच्छा तो खेल रहे थे लेकिन अचानक से हारिस रउफ ने एक स्पैल में ही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को बैकफुट पर कर दिया था। हारिस रउफ ने सबसे पहले स्टीव स्मिथ उसके बाद लाबुशेन फिर ग्लेन मैक्सवेल को दो ओवर के भीतर आउट कर दिया था और ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर थी। लेकिन उसके बाद कमिंस ने धीरज भरी बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से पैट कमिंस के अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 रनों की पारी खेली। जोश इंग्लिश ने 49 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम की ओर से हारिस रऊफ ने 9 ओवर में 65 रन देकर तीन सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments