HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया ने t20 विश्व कप टीम का किया ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी को...

ऑस्ट्रेलिया ने t20 विश्व कप टीम का किया ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी को किया बाहर

t20 विश्व कप आगाज 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है। और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने t20 विश्व कप की टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान मिचेल मार्श संभाल रहे हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टीव स्मिथ को t20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं दी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में चार ऑलराउंडर खिलाड़ियों को जगह दी है। जिसमें कप्तान मिचेल मार्श,मार्कस स्टोइनिस,कैमरन ग्रीन, और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है।

इसके अलावा आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से जलवा दिखाने वाले फ्रेजर मेकगर्क को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं गेंदबाजी में स्टार्क,कमिंस और हेजलवुड गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कुछ इस तरह की है t20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर ,एडम ज़ाम्पा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments