HomeHindi Newsपाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का...

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का किया ऐलान,स्टार खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 3 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। और इस 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम के वनडे और टेस्ट के कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हो गई है जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम कर रहे थे, अब कमिंस टीम में वापसी कर रहे हैं।

ट्रेविस हेड को दिया गया वनडे सीरीज में आराम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी जो 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया उसमें ट्रेविस हेड को आराम दिया गया है। जेक फ्रेजर मेकगर्क को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्टीव स्मिथ और लाबुशेन भी टीम का हिस्सा है। इसके अलावा चोट की वजह से कैमरन ग्रीन भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है। कैमरन ग्रीन भी रीढ़ की हड्डी में चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

कुछ इस तरह की है ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज के लिए टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments