HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत प्लेइंग...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत प्लेइंग 11 का किया ऐलान

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कल से वेलिंगटन के मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है जिसमें सभी बड़े और सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो गई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है यह टेस्ट सीरीज

ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड की टीम के बीच सीरीज की बात की जाए तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि न्यूजीलैंड लगातार टेस्ट मैच जीत रही है और ऑस्ट्रेलिया भी लगातार डोमिनेंट अंदाज में खेल रही है।

कुछ इस तरह की है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments