HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़े भारतीय फैंस के दिल,WTC फाइनल की रेस से...

ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़े भारतीय फैंस के दिल,WTC फाइनल की रेस से बाहर भारत की टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आज सिडनी टेस्ट मैच समाप्त हो गया भारत की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा और भारत की यह सिर्फ हार नहीं हुई है यह भारत के साथ 140 करोड़ भारतीय फैंस की उम्मीदें भी टूट गई है क्योंकि भारत आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई है

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत की टीम

अब एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। और बीते डेढ़ साल में यह तीसरा ऐसा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की टीम को ऐसे मौके पर हराया है जहां पर भारतीय फैंस को काफी ज्यादा दुख हुआ है। साल 2023 में जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।

उसके बाद 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। और अब सिडनी में भारत को हराते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए बड़े मौके पर एक खतरनाक टीम बन चुकी है और ऑस्ट्रेलिया हमेशा से एक बड़ी और खतरनाक टीम थी जो बड़े मौके पर भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments