HomeHindi Newsलखनऊ में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला.. मेयर बोलीं- बांग्लादेशियों को...

लखनऊ में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला.. मेयर बोलीं- बांग्लादेशियों को बाहर करो

उप्र की राजधानी लखनऊ में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला हुआ है। यह हमला 2 महिला अधिकारियों पर हुआ है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। मेयर का कहना है कि बांग्लादेशियों को बाहर करने जरूरत है।

2 महिला अधिकारियों पर हमला किया

लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि पिछले कई महीनों से लखनऊ में एक अभियान चलाया जा रहा है कि लखनऊ नगर निगम में कहीं भी ठेलियों से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। अवैध ठेलियों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। जब हमारी 2 महिला अधिकारियों ने ठेलियों को रोका तो उन पर हमला किया गया। नगर निगम की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और लखनऊ की सीमा से सभी बांग्लादेशियों को बाहर किया जाए।

एफआईआर दर्ज की, करेंगे सख्त कार्रवाई

लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित वर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीम अपना एक अभियान चला रही थी जिस दौरान कुछ लोगों ने उनकी टीम पर हमला किया गया है। नगर निगम की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करेगी और जो भी लोग इसमें दोषी हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments