HomeHindi Newsवायुसेना के काफिले पर हमला स्टंटबाजी.. पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का...

वायुसेना के काफिले पर हमला स्टंटबाजी.. पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बेतुका बयान

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों द्वारा भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर हुए हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि 5 जवान घायल हैं। इस पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का अजीब बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह स्टंटबाज़ी हो रही है। जब चुनाव आते हैं तो भाजपा को जिताने के लिए ऐसे स्टंट होते हैं। यह पहले से तैयार किए हुए हमले हैं। इसमें सच्चाई नहीं होती। लोगों की लाशों पर खेलना भाजपा का काम है।

चन्नी को आरजेडी का भी मिला साथ

4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे जवान शहीद होते हैं और मोदी ने सिर्फ लोगों लड़ाने का काम किया है। जो शहीद हुए वह किसके कारण हुए? मोदी जी के कारण हुए हैं। पहले कहां कोई शहीद होता था।

कांग्रेस कर रही ओछी राजनीति : अनुराग

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस इतनी ओछी राजनीति करती है। कांग्रेस को देश को जवाब देना चाहिए कि राजनीति के लिए कांग्रेस और कितना गिरेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments