HomeHindi Newsएटकिंसन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 147 साल के इतिहास में किया ऐसा...

एटकिंसन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 147 साल के इतिहास में किया ऐसा कारनामा

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका की टीम को 190 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए 3 मैचों की टेस्ट श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में जो रूट ने जहां दोनों पारियों में शतक बनाए तो वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी एटकिंसन ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किये।

इंग्लैंड लिए ऐसा करने वाले 147 सालों के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने एटकिंसन

इंग्लैंड की टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी गस एटकिंसन इंग्लैंड के 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में शतक के साथ पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले पूर्व खिलाड़ी टोनी ग्रेग औऱ इयान बॉथम ही ऐसा कर पाए थे। 

आपको बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स नहीं खेल रहे थे और बेन स्टोक्स की कमी को बखूबी एटकिंसन ने पूरा किया क्योंकि उन्होंने बल्लेबाजी में भी रन बनाए और उसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments