HomeHindi NewsDelhi Newsआतिशी को नाचते हुए शर्म नहीं आई.. स्वाति मालीवाल ने कहा-हार पर...

आतिशी को नाचते हुए शर्म नहीं आई.. स्वाति मालीवाल ने कहा-हार पर जश्न कैसा

कालकाजी विधानसभा से आप की विजयी उम्मीदवार और निवर्तमान सीएम आतिशी के रोड शो पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि आतिशी को शर्म आनी चाहिए। उनकी पार्टी को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ाा तो उनके सभी प्रमुख नेता हार गए हैं। फिर भी उन्होंने अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए रोड शो किया और इस दौरान डांस भी किया। वे किस बात का जश्न मना रही हैं? क्या अपनी पार्टी की हार का?

मौजूदा मिसालों को भी लागू नहीं किया

सीएजी रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि जो लोग जन लोकपाल लाने के लिए सत्ता में आए, उन्होंने मौजूदा मिसालों को भी लागू नहीं किया। सीएजी रिपोर्ट को तुरंत विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए और इसकी सख्त जांच होनी चाहिए।

भगवान के आशीर्वाद से हम जिंदा हूं

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा है। इस पूरे साल में सिर्फ भगवान ने ही हमारी मदद की। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ी। मेरा मानना है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसे सच्चाई के सामने आखिर झुकना ही पड़ता है। भगवान के आशीर्वाद से हम जिंदा हैं और सच्चाई के लिए लड़ पा रहे हैं। सामने वालों के पास बहुत ताकत है, बहुत पैसा है, सत्ता है, लेकिन मैंने अकेले ही लड़ाई लड़ी है। मेरे साथ भगवान हैं और आगे भी साथ रहेंगे। बुराई में इतनी शक्ति नहीं है कि सच्चाई को झुका दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments