HomeHindi Newsविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्र में हुई क्षति के आंकलन...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्र में हुई क्षति के आंकलन तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की

 उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार नींबूचौड़ स्थित अपने आवास पर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोटद्वार में भारी वर्षा से क्षेत्र में हुई क्षति के आंकलन तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पुल व पुलियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य कोटद्वार में हाल ही में हुई भारी वर्षा से क्षेत्र में हुई क्षति का आंकलन करना और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करना था। बैठक में अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पुलों और पुलियों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव और दिशा निर्देश भी दिए गए। संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments