HomeHindi NewsBusinessरणबीर-आलिया से पूछा-शादी कैसी चल रही? शाहरुख को मिला यह जवाब

रणबीर-आलिया से पूछा-शादी कैसी चल रही? शाहरुख को मिला यह जवाब

डॉक्टर जहांगीर यानी शाहरुख पूछते हैं- सफीना…शादी कैसी चल रही है? गुस्से में दिख रहीं सफीना उर्फ आलिया कहती हैं मैं बताएगी, आइस बोला था लाने को, लद्दाख चला गया ये। जब फोन पर पूछा इतना बिजी क्यों है? तो क्या बोला तू? हां, माउंटेंस बुला रहा था। पहाड़ों के साथ गुलू गुलू करेगा तो धोपतूंगी न इसको? यह किसी फिल्म की कहानी या डायलॉग नहीं है, बल्कि एक एड है जो कि धमाल मचा रहा है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और शाहरुख खान का नया ऐड दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर इसने तूफान मचा रहा है। इस ऐड में शाहरुख शादीशुदा कपल रणबीर और आलिया की शादी बचाते दिख रहे हैं। रणबीर बनी के रोल में हैं जो कहते रहे हैं कि मैं इस घर में सेफ फील नहीं करता। तब शाहरुख एक स्टील लगाने की सलाह देते हैं।

फिल्मी रोल में दिखे

ऐड में जहां शाहरुख खान डियर जिंदगी वाले डॉक्टर जहांगीर बने दिख रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट गली बॉय वाली सफीना बनी हैं। रणबीर कपूर ये जवानी है दीवानी वाले बनी के किरदार में दिख रहे हैं। इस ऐड में इस खूबसूरती से किरदारों को जोड़ा गया है कि लोग इसके फैन हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस ऐड की जमकर तारीफें हो रही हैं। साइकायट्रिस्ट डॉक्टर की भूमिका में शाहरुख आलिया और रणबीर की शादी बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। ऐड में रणबीर और आलिया शादीशुदा कपल के तौर पर दिख रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के लिए अपनी-अपनी शिकायतें उन्हें सुना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments