HomeHindi Newsतूफानी गेंदबाजी से अर्शदीप सिंह ने बना डाला बड़ा, रिकॉर्ड ऐसा करने...

तूफानी गेंदबाजी से अर्शदीप सिंह ने बना डाला बड़ा, रिकॉर्ड ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले जा रहे हैं पहले T20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और पावरप्ले में ही अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर कर दिया। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 17 रन देकर दो सफलता हासिल की और यह दिखा दिया कि क्यों वह इस वक्त T20 में सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

भारत के लिए T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप टी-20 इंटरनेशऩल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके अब 61 मैच में 97 विकेट हो गए हैं। अर्शदीप ने इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 80 मैच में 96 विकेट दर्ज हैं। बता दें अर्शदीप ने नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 

अर्शदीप सिंह की बात की जाए तो बड़ी ही कम उम्र में अर्शदीप सिंह ने बड़े-बड़े कारनामे कर दिए हैं। अर्शदीप सिंह ने 2022 के t20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे तो उसके बाद उन्होंने 2024 के t20 विश्व कप में भी कमाल की गेंदबाजी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments