HomeHindi Newsइंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में महा रिकॉर्ड बना सकते हैं अर्शदीप...

इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में महा रिकॉर्ड बना सकते हैं अर्शदीप सिंह

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जाना है. और जब इस पहले T20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह मैदान पर उतरेंगे तो अर्शदीप सिंह के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। अर्शदीप सिंह भारत के लिए T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।

ईडन गार्डन में करिश्मा कर सकते हैं अर्शदीप सिंह

2022 में डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने भारत के लिए 60 टी-20 इंटरनेशनल में 95 विकेट हासिल किए हैं। अगर पहले टी-20 में वह 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 80 मैच की 79 पारियों में 96 विकेट लिए हैं। 

अर्शदीप अगर पांच विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।  वहीं अगर वह कोलकाता वाले मुकाबले में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments