HomeHindi Newsबलूचिस्तान में किरकिरी से बौखलाए आर्मी चीफ.. सरकार को सुनाई यह खरी-खोटी

बलूचिस्तान में किरकिरी से बौखलाए आर्मी चीफ.. सरकार को सुनाई यह खरी-खोटी

पाकिस्तान इन दिनों अपने ही पाले-पोसे अजगरों का शिकार बन रहा है। इसका नजारा उस पर हो रहे आतंकी हमलों से दिखाई दे रहा है। खासतौर पर बलूचिस्तान में तो पाकिस्तान अपना नियंत्रण खोता जा रहा है। बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दोबारा हमला कर सेना को खौफजदा कर दिया है। बीएलए के हाथों शर्मिंदगी के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर तिलमिला गए हैं। जनरल मुनीर ने पाकिस्तान सरकार को ही खरी-खोटी सुना दी है। उन्होंने शहबाज शरीफ को संदेश देते हुए एक सख्त देश बनाने पर जोर दिया।

सैनिकों का खून कब तक बहेगा

उन्होंने कहा कि उग्रवाद के खिलाफ जंग देश के अस्तित्व को बचाने के लिए है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसद की समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान उन्होंने पाकिस्तान की शहबाज सरकार को जमकर सुनाया। साथ ही पीएम शहबाज शरीफ से शासन को सुधारने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सख्त देश नहीं होने की वजह से लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ रही हैं। शासन में इस खाई को कब तक पाकिस्तानी सेना और उसके सैनिकों के खून से भरा जाता रहेगा। बीएलए ने बलूचिस्तान के बोलन क्षेत्र में ट्रेन का अपहरण कर लिया था, जिसमें 425 यात्री सवार थे। इस हमले में सभी हमलावर माने गए, जबकि 100 सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी है। कई यात्री भी इस हमले का शिकार बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments