More
    HomeHindi Newsबलूचों के हमलों से बौखलाए सेना प्रमुख असीम मुनीर, फितना-अल-हिंदुस्तान पर फोड़ा...

    बलूचों के हमलों से बौखलाए सेना प्रमुख असीम मुनीर, फितना-अल-हिंदुस्तान पर फोड़ा ठीकरा

    बलूचिस्तान में लगातार हो रहे विद्रोही हमलों से परेशान पाकिस्तानी सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बलूच लड़ाकों को ‘विदेशी प्रॉक्सी’ करार दिया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग (ISPR) के अनुसार, आसिम मुनीर ने बलूचिस्तान के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात के दौरान कहा कि विदेशी दुश्मन ताकतें बलूचिस्तान को अस्थिर करने, क्षेत्र के विकास को रोकने और सरकार व स्थानीय जनता के बीच दरार पैदा करने के लिए आतंकी समूहों का इस्तेमाल कर रही हैं।

    • ‘फितना-अल-हिंदुस्तान’ का प्रयोग
    • मुनीर ने बलूच विद्रोही समूहों के लिए ‘फितना-अल-हिंदुस्तान’ और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लिए ‘फितना-अल-खवारिज’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और इन्हें विदेशी प्रायोजित संगठन बताया। पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व अक्सर बिना प्रत्यक्ष सबूतों के इन हमलों के पीछे भारत की भूमिका का दावा करता रहा है।
    • पशिन जिले में बड़ा बलूच हमला
    • मुनीर का यह बयान बलूचिस्तान के पशिन जिले में हुए एक बड़े हमले के बाद आया है। बलूच नेता मीर यार बलूच के अनुसार, बलूच विद्रोही लड़ाकों ने पशिन में एक प्रमुख पुलिस स्टेशन पर हमला कर उस पर कब्जा कर लिया और लड़ाकों को देखकर सुरक्षाकर्मी वहां से भाग खड़े हुए।
    • हथियार जब्त कर पुलिस स्टेशन उड़ाया
    • बलूच लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन में मौजूद सभी हथियार और गोला-बारूद अपने कब्जे में ले लिए और उसके बाद पूरे पुलिस स्टेशन को बम से उड़ा दिया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। सेना प्रमुख मुनीर ने दावा किया कि बलूचिस्तान और पाकिस्तान का भविष्य एक है और सेना देश के विकास में बाधा डालने वाली इन दुश्मन ताकतों की साजिशों को पूरी तरह से नाकाम करेगी।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments