HomeHindi Newsरुद्रप्रयाग विधानसभा मे दो वर्ष के कार्यकाल मे छः सौ करोड़ से...

रुद्रप्रयाग विधानसभा मे दो वर्ष के कार्यकाल मे छः सौ करोड़ से अधिक के कार्यो की मिली स्वीकृति- भरत चौधरी

विधानसभा रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने कार्यकाल के विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। विधायक रुद्रप्रयाग ने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए विगत दो वर्षों में 600 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान हुई है। जिसमें सड़कों के क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 48 सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिए 355 करोड़ स्वीकृत हुए है।जिसमें प्रमुख रूप से रुद्रप्रयाग बेलनी टनल सहित रणधार बधानिताल सड़क हॉटमिक्स,सिल्ली चाका पुल,नागरसु कोठगी मोटर पुल प्रमुख है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments