‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने कुछ समय के लिए सोना खरीदने और विदेशों में छुट्टियां मनाने से बचने की अपील की थी। कई परिवारों ने संदेश भेजकर अपने अनुभव साझा किए हैं। कई परिवारों ने तय किया है कि वे शादियों के लिए नया सोना न खरीदकर, पुराने सोने से ही नई ज्वेलरी बनाएंगे।”


