HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमन की बात में क्रिएट इन इंडिया से जुड़ने की अपील.. सीएम...

मन की बात में क्रिएट इन इंडिया से जुड़ने की अपील.. सीएम विष्णु देव साय ने बताया प्रेरक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम सुना। सीएम ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परंपराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामथ्र्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। सीएम ने कहा कि इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास कार्यालय में कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक भैया लाल राजवाड़े, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, पद्मश्री सुनील जोगी सहित अन्य नागरिक भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने कहीं ये बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अपने अमेरिका प्रवास के बारे में बताया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने वाले तेलंगाना के केएन राजशेखर का जिक्र किया। इसके साथ ही संथाली भाषा को सहेजने के लिए रामजीत टुडू के प्रयासों, औषधीय पौधों को संरक्षित करने के लिए मदुरै की रहने वाली शिक्षिका शुभाश्री के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने आधुनिक समय में प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नेचर ऑफ जाब का जिक्र करते हुए गेमिंग एनीमेशन, फि़ल्म मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, बैंड्स और कम्युनिटी रेडियो से जुड़े युवाओं को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल क्रिएट इन इंडिया से जुडऩे की अपील की। इन विधाओं से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी सभी के सामने ला सकेंगे। क्रिएट इन इंडिया के तहत 25 विविध चैलेंज भी शामिल किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments