HomeHindi NewsHaryanaभारत विरोधी ताकतें लगा रही हैं जोर.. हरियाणा की धरती से यह...

भारत विरोधी ताकतें लगा रही हैं जोर.. हरियाणा की धरती से यह भी बोले पीएम

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभा की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकतें लगी रहती हैं लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे, देश का भविष्य भी चुनेंगे

मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। आप प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे, देश का भविष्य भी चुनेंगे। एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है और दूसरी ओर कौन है? कोई अता-पता ही नहीं है।

हरियाणा के साथ कौन खड़ा होगा

मोदी ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने कल 10-12 साल में बांटे 5 लाख ओबीसी के प्रमाण पत्र रद्दी की टोकरी में डाल दिए हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस आदेश को मानने से इंकार कर दिया है। आप ही बताईए इंडी और सारे दल अपने वोट बैंक के साथ डटकर खड़े हो गए हैं। ऐसे में ओबीसी और हरियाणा के साथ कौन खड़ा होगा। इसलिए मैं हरियाणा के लोगों को भरोसा देने आया हूं कि जब तक मोदी जिंदा है, कोई माई का लाल गरीब, आदिवासी, पिछड़ों का आरक्षण नहीं छीन सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments