HomeHindi Newsहरियाणा के अंशुल कंबोज ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने...

हरियाणा के अंशुल कंबोज ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

हरियाणा और केरल की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। और इस मुकाबले में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इतिहास रच दिया है और एक पारी में पूरे के पूरे 10 विकेट हासिल कर लिए हैं। रणजी ट्रॉफी में 39 सालों के बाद किसी खिलाड़ी ने 10 विकेट एक ही पारी में हासिल किए हैं। अंशुल कंबोज ने 49 रन देकर 10 विकेट हासिल किये हैं।

हरियाणा के गेंदबाज अंशुल कंबोज रणजी ट्रॉफी में यह कारनामा करने वाले वह केवल तीसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले रणजी ट्रॉफी में यह कारनामा 1956-57 में प्रेमांगसु चटर्जी और 1985-86 में राजस्थान के प्रदीप सुंदरमिन ने किया था। और अब तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम सामने आ गया है।

अंशुल कम्बोज की बात की जाए तो इसी साल दिलीप ट्रॉफी में एक मुकाबला खेला गया था जहां पर अंशुल कंबोज ने 69 देकर 8 सफलता हासिल की थी। इसके अलावा हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप में भी अंशुल कंबोज ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। ऐसे में लगातार वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट हासिल कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments