HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का एक और तगड़ा खिलाड़ी, ये...

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का एक और तगड़ा खिलाड़ी, ये है वजह

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए फाइनल 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है टूर्नामेंट से प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस औऱ जोश हेजलवुड बाहर हो गए हैं। स्टार्क हाल में श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले गए दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेले थे, लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के गोपनीयता के अनुरोध का सम्मान करते हुए इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी है।

मिचेल मार्श पहले ही बाहर हो चुके हैं औऱ मार्कस स्टोइनिस ने संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के लिए जो प्राऱंभिक टीम चुनी थी, उसमें से  5 स्टार खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह बेन ड्वार्शिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर संघा और सीन एबॉट को शामिल किया गया है, जबकि कूपर कोनोली को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। वहीं स्टीव स्मिथ को कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाया गया है। 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुछ इस तरह की है ऑस्ट्रेलिया की टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा। [यात्रा रिजर्व: कूपर कोनोली]

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments