HomeHindi Newsइंग्लैंड का एक और स्टार खिलाड़ी हुआ द हंड्रेड हंड्रेड लीग से...

इंग्लैंड का एक और स्टार खिलाड़ी हुआ द हंड्रेड हंड्रेड लीग से बाहर,ये है वजह

इंग्लैंड में इस वक्त द हंड्रेड लीग खेली जा रही है। बहुत जल्द इसका फाइनल मुकाबला भी खेला जाने वाला है। लेकिन इससे पहले ओवल इन्विंसिबल के स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन द हंड्रेड लीग से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें एटकिंसन इंग्लैंड की टीम के शानदार गेंदबाज हैं जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे।

ओवल इनविंसिबल्स के कप्तान सैम बिलिंग्स ने गस एटकिंसन के टूर्नामेंट से बाहर होने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘गस को वापस ले लिया गया है, जो काफी समझ में आता है। यह उनके लिए निराशाजनक है लेकिन साकिब महमूद पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अभूतपूर्व रहे हैं और उन्होंने पिछली रात अपनी क्लास दिखाई। वह टीम में बने रहेंगे।

आपको बता दे यह फैसला इस वजह से लिया गया है क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज खेलनी है और एटकिंसन उसे टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहेंगे इसी वजह से वह बाहर हुए हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments