HomeHindi NewsEntertainment500 साल पहले की फिल्मी यातना पर गुस्सा.. स्वरा बोलीं-शवों पर बुलडोजर...

500 साल पहले की फिल्मी यातना पर गुस्सा.. स्वरा बोलीं-शवों पर बुलडोजर पर नहीं?

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा पर तंज कसा है। उन्होंने महाराजा संभाजी की यातना पर कहा कि एक ऐसा समाज जो 500 साल पहले हिंदुओं की काल्पनिक फिल्मी यातनाओं पर अधिक गुस्सा है, ना कि भगदड़ और कुप्रबंधन से हुई भयानक मौत पर। फिर शवों को कथित तौर पर बुलडोजर से संभालने से गुस्सा नहीं है। ये समाज अपने दिमाग और आत्मा से मर चुका है। उनके इस बयान की अब जमकर आलोचना हो रही है।

लोगों ने किया स्वरा का विरोध

लोगों ने उनके इस बयान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कहा कि राक्षस मुगलों द्वारा किए गए नरसंहार की तुलना भगदड़ से करना मजाक है। कुछ यूजर उनका समर्थन करते दिख रहे हैं तो कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल स्वरा भास्कर कांग्रेस समर्थक रही हैं और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फहाद अहमद से विवाह किया है। तब से लगातार हिंदुत्ववादियों के निशाने पर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments