Saturday, April 27, 2024
HomeHindi NewsEntertainmentऔर बच्चे ठीक हैं ? प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ये क्या...

और बच्चे ठीक हैं ? प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ये क्या बोली परिणीति चोपड़ा ?

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों एक बार फिर से बी टाउन के गॉसिप के गलियारों में सुनाई दे रही हैं। चर्चा है कि क्या परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। इसे लेकर अलग-अलग तरह की बाते सामने आ रही हैं। वहीं आज इस बीच परिणीति का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परिणीति और पैपराजी बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें एक पैपराजी से परिणीति पूछ रही हैं,बच्चे वच्चे सब ठीक हैं ? एक्ट्रेस का ये वीडियो अब खूब शेयर हो रहा है।

प्रेग्नेंसी की अफवाहें हैं तेज

परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल सितंबर में राघव चड्डा से शादी की। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद से कई बार परिणीति की प्रेग्नेंसी की खबरें आई। एक्ट्रेस ने इस पर कभी रिएक्ट नहीं किया, लेकिन हाल ही में परिणीति ने इन अटकलों पर अपना जवाब दे ही दिया। परिणीति ने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर तंज कसा है और एक्ट्रेस ने जो कहा उसे पढ़कर आपकी हंसी निकल जाएगी।

https://www.instagram.com/reel/C5D8ivyS9iX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

क्या है परिणीति का रिएक्शन

बता दें कि गुरुवार को अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर लॉन्च के दौरात् परिणीति ने कफ्तान ड्रेस पहनी थी। बस फिर क्या था इसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं। ट्रेलर लॉन्च के बाद परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कफ्तान ड्रेस मतलब प्रेग्नेंसी। ओवरसाइज शर्ट मतलब प्रेग्नेंसी। कम्फर्टेबल इंडियन कुर्ता मतलब प्रेग्नेंसी।’

परिणीति कई बार ओवरसाइट आउंटफिट्स पहनती हैं जिस वजह से लोग उनकी फोटोज और वीडियोज को देखकर अनुमान लगाते हैं कि कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं। वहीं इन खबरों पर एक्ट्रेस के एक क्लोज सोर्स ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, ‘इन अफवाहों पर कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल वह बहुत ट्रैवल कर रही हैं और अपने काम में बीजी हैं और कुछ पर्सनल वजह भी है। वहीं हर किसी को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments