HomeHindi NewsEntertainmentअनंत अंबानी की शादी का जश्न.. दुनियाभर के सितारों की सजी महफिल

अनंत अंबानी की शादी का जश्न.. दुनियाभर के सितारों की सजी महफिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे का विवाह 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट को धूमधाम से हो गया। इससे पहले अरबपति बिजनेस फैमिली ने दो ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टीज भी रखी थीं, जिनमें दुनिया के कई नामी लोग मेहमान बनकर शरीक हुए थे। फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर, राजनेता, उद्योगपति और दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने शादी समारोह में शिरकत की।

ये सितारे पहुंचे

मुंबई के जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी हुई। समारोह में गायिका आशा भोसले, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पत्नी संजना गणेशन, अभिनेता राम चरण पत्नी उपासना, अभिनेत्री विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, अभिनेत्री नयनतारा, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, आरजेडी नेता लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी मीसा भारती के साथ पहुंचे। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, भाजपा नेता स्मृति ईरानी पति जुबिन ईरानी के साथ, महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के अलावा गौतम अडानी समेत अनगिनत हस्तियां इस जश्र में शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments