HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच आज खेला जाएगा अहम...

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है और आज दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला है। ऐसे में आज जो टीम जीतेगी वह लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को शानदार अंदाज में हराया है। इंग्लैंड की टीम ने एक बड़ा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने रखा था। जवाब में जोश इंग्लिश और एलेक्स केरी की दमदार पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका भी शानदार फार्म में नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के पास शानदार गेंदबाजी अटैक है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए आज चुनौती इंग्लैंड से भी बड़ी होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments