HomeHindi NewsEntertainmentअयोध्या नगरी में अमिताभ बच्चन ने ख़रीदा प्लाट,कीमत सुन दंग रह जाएंगे...

अयोध्या नगरी में अमिताभ बच्चन ने ख़रीदा प्लाट,कीमत सुन दंग रह जाएंगे आप

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज गई है .22 जनवरी 2024 के दिन के इंतजार में पूरा देश पलके बिछाये बैठा हुआ है .इसी दिन प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा जिसमे रामलला विराजित होंगे .

इस दिन के लिए राम भक्तों ने करीब 500 साल तक इंतजार किया है। ऐसे में ये समारोह काफी बड़ा होने वाला है। इसमें बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत के कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि उन्होंने प्रभु श्रीराम की नगरी में एक प्लॉट खरीदा है.

करोडो का है प्लाट

एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन ने ये प्लॉट मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से खरीदा है। हालांकि अभी तक इस प्लॉट की साइज और कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्लॉट की कीमत करीब 14.5 करोड़ है। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। यह शहर मेरे दिल के करीब है। मेरा अयोध्या से इमोशनल कनेक्शन है। में आध्यात्मिक की राजधानी में अपना घर बनाने के लिए तैयार हूं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments