HomeHindi NewsDelhi Newsअमित शाह बोले-दिल्ली के दिल में मोदी.. ‘शीशमहल’ नेस्तनाबूत, आप-दा मुक्त

अमित शाह बोले-दिल्ली के दिल में मोदी.. ‘शीशमहल’ नेस्तनाबूत, आप-दा मुक्त

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव में मिली शानदार जीत पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने सभी ट्वीट में दिल्ली के दिल में मोदी लिखा है। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।

गुमराह नहीं किया जा सकता

अमित शाह ने लिखा कि यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सडक़ें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले बीजेपी दिल्ली और सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूँ। अमित शाह ने कहा कि चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments