HomeHindi Newsभारत-पाक विवाद में कूदा अमेरिका.. विदेश विभाग की प्रवक्ता ने किया यह...

भारत-पाक विवाद में कूदा अमेरिका.. विदेश विभाग की प्रवक्ता ने किया यह दावा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव गहरा गया है। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि इस बार आतंकवादियों और उनके आकाओं को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि दोबारा वे फन नहीं फैलाएंगे। कल पीएम मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों को खुली छूट दे दी कि वे आतंकवादियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं। बहरहाल अब तक अमेरिका इस मामले में चुप था, लेकिन अब उसने सामने आकर दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने की पहल शुरू कर दी है।

यह बोलीं टैमी ब्रूस

भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व के साथ अमेरिका के संपर्क में होने के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि यह सही है। सचिव ने मुझे इस बारे में एक नोट भी दिया है। इसलिए हम कश्मीर की स्थिति, भारत और पाकिस्तान के बारे में लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों पक्षों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें स्थिति को और न बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। सचिव को उम्मीद है कि वे आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे। वे अन्य राष्ट्रीय नेताओं और विदेश मंत्रियों को इस मुद्दे पर देशों से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसलिए जैसा कि मैंने देखा है, इस मामले में हर दिन कार्रवाई की जा रही है। सचिव भारत और पाकिस्तान में अपने समकक्षों से सीधे बात कर रहे हैं।

विदेश मंत्री सबको साधने में जुटे

इधर विदेश मंत्री एस जयशंकर अब तक कई देशों से अपने समकक्षों से बात कर चुके हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि भारत किसी भी हाल में आतंक के आकाओं को बख्शने के मूड में नहीं है। आज भी प्रधानमंत्री मोदी कई बैठकें करने वाले हैं। इससे संदेश स्पष्ट है कि अब पाकिस्तान को तगड़ा सबक सिखाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments