HomeHindi Newsअमेरिका को आशा : पुतिन को रोक सकते हैं मोदी.. इधर, इमरान...

अमेरिका को आशा : पुतिन को रोक सकते हैं मोदी.. इधर, इमरान से भी हुई तुलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे पर अब अमेरिका की भी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिका ने माना है कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो पुलिस को रोक सकता है और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रुकवा सकता है। वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे ने कहा कि भारत एक रणनीतिक साझेदार है, जिसके साथ ही स्पष्ट बातचीत करते हैं। रूस के साथ मोदी के बेहतर संबंध हैं। हमने इस बारे में पहले भी बात की है7 हमारा महानना है कि भारत सहित सभी देश यूक्रेन के मामले में शांति स्थापित करने का प्रयास करें। भारत में ही वह क्षमता है कि वह पुतिन के क्रूर और अकारण युद्ध को खत्म करवा सकता है।

यात्रा के समय पर उठे सवाल

अमेरिका के थिंक टैंट रैंड के विश्लेषक डेरेक जे ग्रासमैन ने मोदी की यात्रा की तुलना पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान मास्को से की है। उन्होंने कहा कि इमरान भी जिस दिन मास्को पहुंचे थे, उसी समय रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी। अब मोदी ठीक उस दिन रूस पहुंचे हैं कि पुतिन की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में बच्चों के अस्पताल पर भीषण हमला कर 33 लोगों को मार दिया, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। यह भारत के लिए एक राष्ट्रीय अपमान है। हालांकि मोदी ने पुतिन की साथ बैठक में यह स्पष्ट कहा कि मासूम बच्चों की हत्या उचित नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments