HomeHindi NewsCPL के मुकाबले में अल्जारी जोसेफ ने खोया अपना आपा, अंपायर से...

CPL के मुकाबले में अल्जारी जोसेफ ने खोया अपना आपा, अंपायर से हुई जोरदार बहस

कैरेबियन प्रीमियर लीग में 12वा मुकाबला त्रिनिबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स की टीम के बीच खेला गया। जिसमें त्रिनिबागो नाइट राइडर्स की टीम ने सेंट लूसिया किंग्स की टीम को चार विकेट से हरा दिया। लेकिन इस मुकाबले में गहमा गहमी का माहौल भी देखने मिला जब सेंट लूसिया किंग्स की टीम के स्टार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ अंपायर से ही भिड़ गए।

फैसले से नाखुश होकर अंपायर से भिड़े अल्जारी जोसेफ

दरअसल इस मुकाबले में सेंट लूसिया के स्टार गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पारी के चौथे ओवर में 15 रन लुटाए। इनमें से पांच रन ओवर की चौथी गेंद पर वाइड से आए। जैसे ही पैरिस ने अपना आक्रामक खेल दिखाया, जोसेफ ने बाउंसर डालने का फैसला किया लेकिन दुर्भाग्य से, गेंदबाज बाउंसर को नियंत्रित करने में विफल रहा और ये बाउंसर बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकल गई और कीपर को चकमा देकर चार वाइड के लिए बाउंड्री की तरफ चली गई।

अब इस फैसले के बाद गेंदबाज अल्जारी जोसेफ काफी निराश दिखे। गेंदबाजी के लिए वापस लौटने के दौरान, वो अंपायर से फैसले के बारे में सवाल करते नजर आए। उन्होंने ओवर पूरा होने के बाद भी अपनी निराशा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments