HomeHindi Newsकप्तान श्रेयस अय्यर के साथ इन दो खिलाड़ियों का KKR से कटने...

कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ इन दो खिलाड़ियों का KKR से कटने वाला है रिटेंशन लिस्ट से पत्ता

आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर की टीम के खेमे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चैंपियन बनाने वाले तीन स्टार खिलाड़ी कप्तान श्रेयस अय्यर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल यह तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करने वाली है।

इन तीन खिलाड़ियों का आईपीएल रिटेंशन लिस्ट से कटने वाला है पत्ता

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि कोलकाता की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करेगी। वैसे भी श्रेयस अय्यर को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि श्रेयस अय्यर को दूसरी फ्रेंचाइजी से भी कई सारे ऑफर आ रहे हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल और इस साल आईपीएल को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रिटेन नहीं करने वाली है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि इन तीन खिलाड़ियों को कोलकाता की टीम रिटेन नहीं करने वाली है। ऐसे में देखना यह है कि वो कौन से खिलाड़ी होते हैं जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रिटेन करती है। क्योंकि यह तीन खिलाड़ी कोलकाता की टीम के बेहद अहम खिलाड़ी थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments