HomeHindi Newsबिट कॉइन के दुरुपयोग का लगा आरोप.. सुप्रिया सुले ने दी भाजपा...

बिट कॉइन के दुरुपयोग का लगा आरोप.. सुप्रिया सुले ने दी भाजपा को चुनौती

सुप्रिया सुले पर लगे बिट कॉइन के दुरुपयोग के आरोपों पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं, वह कई महीनों तक जेल में था, ऐसे लोगों को सामने लेकर झूठे आरोप लगाना, यह सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। वहीं सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मैंने सुधांशु त्रिवेदी के सभी 5 सवालों का जवाब दिया है। ये झूठ कोई फैला रहा है। मैंने साइबर क्राइम को इसकी शिकायत की है। सुधांशु त्रिवेदी जहां चाहे मैं उनसे उनकी पसंद की जगह पर, उसकी पसंद के समय, उनकी पसंद के मंच पर बहस करने के लिए तैयार हूं। आज सुबह मैंने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है।

अजित बोले-होगी जांच

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर लगे आरोपों पर कहा कि उनका जो ऑडियो क्लिप दिखा रहे हैं, मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैंने उन दोनों के साथ काम किया है। उनमें से एक मेरी बहन है और दूसरे के साथ मैंने बहुत काम किया है। ऑडियो क्लिप में उन्हीं की आवाज है, मैं उनके लहजे से बता सकता हूं। जांच के बाद चीजें स्पष्ट जो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments