HomeHindi Newsशिरडी के सभी बूचडख़ाने बंद, गोमांस की बिक्री पर पाबंदी, भक्तों से...

शिरडी के सभी बूचडख़ाने बंद, गोमांस की बिक्री पर पाबंदी, भक्तों से लूट भी हुई बंद

महाराष्ट्र के शिर्डी के साईं बाबा देवस्थान में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह हिंदुओं के साथ अन्य धर्म के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। इस बीच राज्य सरकार ने अहिल्यानगर में गोमांस पर पाबंदी लगा दी है। अहिल्यानगर के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बताया कि शिर्डी में साईं बाबा देवस्थान परिसर से सभी गुंडागर्दी को खत्म कर दिया है।

सभी बूचडख़ानों को बंद कर दिया गया

उनका कहना है कि जिले के सभी बूचडख़ानों को बंद कर दिया गया है। कहीं भी गोहत्या नहीं की जाएगी। विखे पाटिल ने कहा कि शिर्डी में भक्तों को लूटा जा रहा था। होटलों में अधिक किराया वसूला जा रहा था। दर्शन के नाम पर होने वाली लूट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी, ऐसी दर्शन व्यवस्था की गई है।

महाप्रसाद में गुंडों की घुसपैठ बंद हुई

साईं बाबा के महाप्रसाद में बाहरी लोगों की घुसपैठ को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ईंट भट्टी पर काम करने वाले और गुंडा प्रवृत्ति के लोगों की महाप्रसाद में घुसपैठ होती थी। इसे अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

टोकन देने की व्यवस्था की गई

मंत्री ने बताया कि साईं दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को दर्शन के दौरान टोकन देने की व्यवस्था की गई है, जिससे साईं भक्तों के अलावा दूसरे बाहरी व्यक्तियों की महाप्रसाद में घुसपैठ बंद हो गई है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments