HomeHindi NewsCrimeआलिया भट्ट की पूर्व PA गिरफ्तार, ₹76 लाख की हेराफेरी का यह...

आलिया भट्ट की पूर्व PA गिरफ्तार, ₹76 लाख की हेराफेरी का यह है आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपनी पूर्व पर्सनल असिस्टेंट (PA) से धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है। मुंबई पुलिस ने आलिया की पूर्व PA वेदिका प्रकाश शेट्टी को अभिनेत्री के अकाउंट और उनके प्रोडक्शन हाउस, ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ से लगभग ₹76 लाख की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आलिया की मां सोनी राजदान ने कुछ महीने पहले वेदिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि वेदिका ने मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। वह आलिया के यात्रा, मीटिंग्स और अन्य खर्चों से संबंधित फर्जी बिल बनाती थी और उन पर आलिया के दस्तखत करवा लेती थी। इसके बाद वह पैसों को एक दोस्त के खाते में ट्रांसफर करवाती थी, और फिर यह रकम घुमाकर खुद तक पहुंचती थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद से वेदिका फरार थी और लगातार राजस्थान, कर्नाटक, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में अपने ठिकाने बदल रही थी। मुंबई पुलिस की एक टीम ने आखिरकार बेंगलुरु से उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, पुलिस वेदिका के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है और इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना फिल्म इंडस्ट्री में भरोसे और पैसों के लेन-देन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments